Top Ad unit 728 × 90

Weekly Ask News वेबसाइट पर आपका स्वागत है |

Breaking News

Weekly Ask News

SSC : कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से 5369 पदों पर नई भर्तियां शुरू

   

SSC : कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से 5369 पदों पर नई भर्तियां शुरू

Weekly Ask News


 भर्ती 2023: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने SSC सिलेक्शन पोस्ट फेज 11 के तहत 5369 रिक्तियां जारी की हैं। यह भर्ती एसएससी 10वीं, 12वीं पास और स्नातक छात्रों के लिए है। इस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन करें। आप इसे 27 मार्च तक कर सकते हैं। चयन पद 11 के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संस्थानों के अंतर्गत माध्यमिक स्तर, वरिष्ठ माध्यमिक स्तर एवं स्नातक स्तर पर विभिन्न पदों पर भर्ती की जायेगी. जिन उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार कर लिए जाएंगे उन्हें ऑनलाइन टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। एसएससी सिलेक्शन पोस्ट 11 परीक्षा जून या जुलाई 2023 में आयोजित की जाएगी।


पद का नाम और पद संख्या:

1) सिनियर टेक्निकल असिस्टंट

2) गर्ल कॅडेट इन्स्ट्रक्टर (GCI)

3) चार्जमन (IT)

4) लायब्ररी & इन्फोर्मेशन असिस्टंट

5) फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर

6) कॅन्टीन अटेंडंट

7) हिंदी टायपिस्ट

8) इन्वेस्टिगेटर ग्रेड -II

9) लायब्ररी अटेंडंट

10) सिनियर सायंटिफिक असिस्टंट

शेष रिक्तियों के लिए कृपया विज्ञापन देखें या यहां क्लिक करें


शैक्षिक योग्यता: 10 वीं पास / 12 वीं पास / स्नातक डिग्री और ऊपर या समकक्ष।

आयु की आवश्यकता: 01 जनवरी 2023 को 18 से 25/27/30 वर्ष [SC/ST: 05 वर्ष की छूट, OBC: 03 वर्ष की छूट]

महत्वपूर्ण भर्ती तिथियां

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ - 6 मार्च 2023

आवेदन करने की अंतिम तिथि- 27 मार्च 2023

शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि - 28 मार्च 2023

आवेदन संशोधन - 3 अप्रैल से 5 अप्रैल 2023 तक

कंप्यूटर आधारित परीक्षा- जून-जुलाई 2023

एडमिट कार्ड- परीक्षा से 7 दिन पहले जारी किया जाएगा


चयन कैसे होगा?

उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और स्किल टेस्ट के बाद किया जाएगा.


परीक्षा शुल्क : रु. 100/-


इस तरह होगी ऑनलाइन परीक्षा

परीक्षा में 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।

- परीक्षा 2 घंटे की अवधि की होगी।

परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस, जनरल नॉलेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और अंग्रेजी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।

जनरल इंटेलिजेंस- 50 अंकों के 25 एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे।

सामान्य ज्ञान- 50 अंकों के 25 एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे।

क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड (बेसिक अरिथमेटिक स्किल्स) - 50 अंकों के 25 एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे।

अंग्रेजी- 50 अंकों के 25 एमसीक्यू प्रश्न पूछे जाएंगे।

आधिकारिक वेबसाइट: ssc.nic.in

SSC : कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से 5369 पदों पर नई भर्तियां शुरू Reviewed by My introduction on March 07, 2023 Rating: 5

No comments:

Weekly Ask News All Right Reseved |

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.